{"_id":"5fb5180d0be57025e5419613","slug":"awadh-dipo-bus-trampled-two-people-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: अवध डिपो की बस ने दो साइकिल सवार किशोरों को रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: अवध डिपो की बस ने दो साइकिल सवार किशोरों को रौंदा, दोनों की मौत
Wed, 18 Nov 2020 06:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही अवध डिपो की बस ने बुधवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर मोड़ के समीप साइकिल सवार दो किशोरों को रौंद दिया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी की भी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद भाग रही बस को मुसाफिरखाना में पकड़ लिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव हारीमऊ निवासी मोहम्मद वसीम का 12 वर्षीय पुत्र समशीर अपनी बुआ के लड़के 16 वर्षीय सुहेल के साथ बुधवार दोपहर बाद साइकिल से बाल कटाने जगदीशपुर बाजार जा रहा था।
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित इटरौर मोड़ पर दोनों हाइवे क्रास कर रहे थे कि इसी बीच तेज रफ्तार से लखनऊ की ओर से आ रही अवध डिपो की बस दोनों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने समशीर को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल सुहेल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बस का पीछा कराकर उसे मुसाफिरखाना में पकड़ लिया।