{"_id":"66e638736ff3bb69b8065e07","slug":"avoid-slogans-that-hurt-religious-sentiments-lucknow-news-c-13-1-lko1020-874161-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ‘धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नारों से बचें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ‘धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नारों से बचें’
Sun, 15 Sep 2024 06:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रबीउल अव्वल के सिलसिले में एडवाइजरी करते हुए कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की विलादत 16 सितंबर को अकीदत से मनाई जाएगी। मौलाना ने कहा कि जलसे या जुलूस में किसी की भी भावनाएं आहत होने वाले नारों से परहेज करें। मौलाना ने अंजुमनों से जुलूस में दुरुद शरीफ और कलमा तय्यबा पढ़ते हुए चलने की अपील की।
मौलाना ने कहा कि नबी की यौमे पैदाइश की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर में जलसों का आयोजन होगा। कहा कि इस रात युवा किसी भी प्रकार के बाइक स्टंट सड़कों पर न करें। 16 सितंबर को निकलने वाले जुलूस में कोई ऐसा नारा न लगाएं जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
मौलाना ने अंजुमनों से जुलूस में झंडे बैनर लपेटकर अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क लाने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में ही नमाज अदा करें, रास्ते में न की जाए। मौलाना ने कहा, 21 सितंबर तक गरीबों को खाना व सामान वितरित करें।