{"_id":"5d939a008ebc3e016c13a1be","slug":"avar-adhinasth-seva-bharti-examination-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दूसरे दिन भी शामिल हुए 2.59 लाख अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दूसरे दिन भी शामिल हुए 2.59 लाख अभ्यर्थी
Tue, 01 Oct 2019 11:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दो दिवसीय परीक्षा कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को लखनऊ समेत 14 जिलों के 440 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख 59 हजार 299 अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि अंतिम दिन कुल पांच लाख 51 हजार 686 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन मात्र 47 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर, सहायक चकबंदी अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आदि पदों पर भर्ती के लिए दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
दोनों दिन दो-दो पालियों में हुई इस परीक्षा के लिए कुल 11 लाख 03 हजार 369 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया था। मिश्र ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में सिर्फ मुजफ्फरनगर के डीएवी इंडर कॉलेज (ओल्ड ब्लॉक) सेंटर पर एक अभ्यर्थी को मोबाइल का उपयोग करते हुए पाया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कराने के बाद आरोपी अभ्यर्थी व संबधित कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।