{"_id":"5d430e8f8ebc3e6cda5e7fa6","slug":"avanish-awasthi-takes-charge-of-chief-secretary-home-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने संभाला गृह विभाग, कहा- पुलिस सुधार होगी मुख्य प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने संभाला गृह विभाग, कहा- पुलिस सुधार होगी मुख्य प्राथमिकता
Thu, 01 Aug 2019 09:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी
- फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली। सुबह पौने दस बजे अवनीश अवस्थी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने गृह विभाग का औपचारिक रूप से कामकाज संभाला।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिस को सक्रिय करने की होगी, ताकि किसी भी छोटी से छोटी घटना में पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। यह कार्रवाई पारदर्शी होनी चाहिए ताकि कोई अंगुली न उठा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनहित और प्रदेश हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जो भी कदम होंगे, उठाए जाएंगे। पुलिस न्याय कर रही है, यह जनता खुद महसूस करे। इससे पुलिस की न सिर्फ छवि बेहतर होगी बल्कि एक अच्छा माहौल भी बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से पुलिस और गृह विभाग का काम कानून व्यवस्था को और बेहतर करने का होगा। इसमें जो भी अड़चनें आएंगी उन्हें दूर किया जाएगा।