फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto overturned after being hit by a car, woman died, seven injured

Lucknow News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला की मौत, सात घायल

Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after being hit by a car, woman died, seven injured
कार की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला की मौत, सात घायल
लखनऊ। मड़ियांव के आईआईएम रोड पर घैला पुल के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ई ऑटो से टकरा गई। ऑटो बेकाबू होकर पलट गया और 50 मीटर घिसटते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया। हादसे में पारा की मायापुरम कॉलोनी निवासी लक्ष्मी दीक्षित (28) की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतका के पति सागर दीक्षित के मुताबिक पत्नी लक्ष्मी, पिता संजय, मां सीता, बुआ पुष्पा, बहनों प्रिया व प्रियांशी और कॉलोनी के प्रदीप के साथ अपने ई ऑटो से रविवार शाम बीकेटी स्थित 51 शक्तिपीठ गए थे। रात 9:30 बजे लौट रहे थे। घैला पुल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई ऑटो पलट गया था।
विज्ञापन

हादसे में लक्ष्मी की मौत हो गई और बाकी सभी लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जुट गई। सागर का आरोप है कि सूचना के करीब आधे घंटे तक पुलिस नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीता का बायां पैर टूट गया। घायल प्रदीप को परिजनों ने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed