{"_id":"6a2781f5c7e9d8112004df25","slug":"auto-driver-arrested-during-encounter-for-molesting-female-candidates-on-their-way-to-police-recruitment-exam-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती: परीक्षा देने जा रही युवतियों के साथ की गंदी हरकत, पुलिस की गोली लगी तो निकल गई सारी हवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती: परीक्षा देने जा रही युवतियों के साथ की गंदी हरकत, पुलिस की गोली लगी तो निकल गई सारी हवस
Tue, 09 Jun 2026 09:12 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:12 AM IST
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही महिला अभ्यर्थियों से ऑटो चालक ने गंदी हरकत की। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 30 सीसीटीवी खंगाले और आरोपी का पता लगाकर हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार छेड़छाड़ का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विस्तार
राजधानी लखनऊ से सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रहीं दो युवतियों को सोमवार तड़के ऑटो चालक हसीब सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने एक युवती को बाल पकड़कर पीटा। शोर मचाने पर राहगीर मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी भाग निकला। बताया गया कि आरोपी हसीब मूल रूप से हरदोई के कछौना का रहने वाला है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात पता चला कि आरोपी पारा थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा के पास मौजूद है। पुलिस पहुंची और मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आलमबाग बस अड्डे के लिए ऑटो में बैठीं महिला अभ्यर्थी
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक, दोनों अभ्यर्थी लखीमपुर खीरी से ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां से वे आलमबाग बस अड्डे के लिए ऑटो में बैठीं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शॉर्टकट का बहाना बनाकर चालक उन्हें पारा के डॉक्टरखेड़ा ले गया। वहां उसने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर राहगीर को आता देख आरोपी ऑटो लेकर मौके से भाग गया।पुलिस दोनों को परीक्षा दिलाने रायबरेली ले गई। मौके पर पहुंची पारा पुलिस को युवतियों ने परीक्षा में देरी होने की बात कही। पुलिस उन्हें अपने साथ रायबरेली परीक्षा केंद्र तक ले गई। परीक्षा देकर लौटने के बाद युवतियों ने पारा थाने में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
30 सीसीटीवी खंगाले, आरोपी को किया ट्रेस
घटना के बाद पुलिस ने चारबाग, आलमबाग, मानकनगर और पारा क्षेत्र में लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के जरिये आरोपी को ट्रेस कर लिया गया।डीसीपी ने बताया कि देर रात पुलिस को आरोपी के मुन्नूखेड़ा में होने की जानकारी मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपी आता दिखा। रुकने के इशारे पर आरोपी ने ऑटो भगाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ में हसीब ने बताया कि 2024 में हरदोई के संडीला में युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन