कोविड प्रबंधन पर ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने की योगी की तारीफ: बोले- कोई तरीका हो तो अपना मुख्यमंत्री हमें दे दीजिए
कोविड प्रबंधन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सराहा है और प्रदेश सरकार की कोविड नियंत्रण की नीति की तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड प्रबंधन को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विदेशों में भी तारीफ हो रही है। इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रेग केली का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन की तारीफ की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत का एक राज्य उत्तर प्रदेश... क्या कोई ऐसा तरीका है कि जिससे कि वे हमें अपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए दे दें जिससे कि वो आइवरमेक्टिन (दवा) की किल्लत से हमें निकाल सकें। जिसकी वजह से हमारे राज्य में मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं।
The Indian state of Uttar Pradesh 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼
Any chance they could loan us their Chief Minister Yogi Adityanath to release the Ivermectin sort out the mess our hopelessly incompetent State Premiers have createdविज्ञापन विज्ञापन
 https://t.co/H6xUwUe8GU — Craig Kelly MP (@CraigKellyMP) July 10, 2021
इसके अलावा क्रेग ने जे चाइमी के ट्वीट को शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 30 दिनों में भारत की 17 प्रतिशत आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2.5 प्रतिशत मौत के मामले आए और नए संक्रमितों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम रही।
वहीं, महाराष्ट्र का भी जिक्र करते हुए कहा गया है कि यह प्रदेश भारत की 9 प्रतिशत आबादी वाला है और यहां कोरोना के मामले 18 प्रतिशत हैं। कुल मौतों में 50 फीसदी यहीं से हैं। महाराष्ट्र फार्मा हब है पर यूपी आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल में चैंपियन है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 'थ्री टी' अर्थात टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट मॉडल पर काम कर रही है जिसके परिणाम बेहद अच्छे रहे हैं और प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है।