फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Audio of asking for bribe goes viral: How many people are there... give 15 thousand rupees to each one according to five thousand

जुआरियों को छोड़ने के लिए दरोगा ने मांगी घूस: कितने आदमी हैं... हर एक का पांच हजार के हिसाब से 15 हजार रुपये दे जाओ

Thu, 16 Sep 2021 04:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Sep 2021 04:03 PM IST
सार

कितने आदमी हैं... हर एक का पांच हजार के हिसाब से 15 हजार रुपये दे जाओ...। केस दर्ज हो गया तो मुश्किल हो जाएगी...। मेरी बात को समझो। एक बार जो बात कर लेता हूं उस पर टिका रहता हूं।

विज्ञापन
Audio of asking for bribe goes viral: How many people are there... give 15 thousand rupees to each one according to five thousand
ऑडियो वायरल

विस्तार

कितने आदमी हैं... हर एक का पांच हजार के हिसाब से 15 हजार रुपये दे जाओ...। केस दर्ज हो गया तो मुश्किल हो जाएगी...। मेरी बात को समझो। एक बार जो बात कर लेता हूं उस पर टिका रहता हूं। चाहे जान क्यों न चली जाए। पुलिस का एक ऐसा ऑडियो बुधवार दोपहर को वायरल होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी मध्य डॉ. ख्याति गर्ग ने रिश्वत मांगने के ऑडियो वायरल होने के मामले में देर शाम कार्रवाई करते हुए हरौनी चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव को सौंपी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरोगा राजेश मिश्रा वायरल ऑडियो में बदरी और चमका नाम के बिचौलिये से तीन जुआरियों को छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। दरोगा ने जैसे ही बिचौलिये से बात शुरू की। इस दौरान पूछा कि क्या हुआ। बिचौलिये ने बताया कि 50 हजार की मांग हुई है। यह सब पांच हजार देने को तैयार हैं। इस पर दरोगा ने कहा कि कितने लोग हैं। तो दूसरी तरफ से तीन की संख्या बताई गई। इस पर दरोगा ने पांच हजार के रेट से 15 हजार रुपये की मांग की। बिचौलिये ने हामी भरी और कहा कि बात कर जल्द इंतजाम करता हूं। चर्चा है कि यह पिछले दिनों बंथरा थाना क्षेत्र की एक चौकी में नशेबाज व जुआरियों के खिलाफ  क्षेत्रीय लोगों ने तहरीर दी थी। दरोगा उसी मामले में समझौता कराने को लेकर दलाल से बात कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बोले पुराना है ऑडियो
प्रभारी निरीक्षक बंथरा जितेंद्र सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो 8 से 9 महीने पुराना है। उस वक्त हरौनी चौकी प्रभारी हल्का नंबर -3 के प्रभारी थे। इस मामले में जो भी उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उस पर अमल किया जाएगा। वहीं, देर शाम मामले में डीसीपी ने अपने स्तर पर प्राथमिक जांच की। इसमें दरोगा को दोषी पाया और निलंबित कर दिया। एडीसीपी को जांच सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed