{"_id":"5dac555c8ebc3e0160260e18","slug":"atul-maheshwari-scholorship-examination-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019, दूसरे चरण की परीक्षा में हजारों विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019, दूसरे चरण की परीक्षा में हजारों विद्यार्थी हुए शामिल
Sun, 20 Oct 2019 06:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 18 शहरों के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 25 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
यूपी के अलग-अलग जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा देने पहुंचे। लखनऊ में सेंट जोजफ कॉलेज सीतापुर रोड, अवध कॉलिजिएट, कृष्णानगर व मोहान रोड पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
गोंडा में रोजवुड इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। अमर उजाला फाउंडेशन हर वर्ष प्रादेशिक बोर्ड के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति जीतने का अवसर देता है। जिससे बच्चे अपनी उच्च शिक्षा आसानी से ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन
2019 की परीक्षा में गोंडा के रोजवुड इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 705 बच्चों को परीक्षा देनी थी। इसमें रविवार को परीक्षा केंद्र पर बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।
परीक्षा केंद्र के 18 कक्षों में परीक्षा कराई गई। बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच के अलावा गोंडा के विद्याार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, सुल्तानपुर के सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1392 बच्चों में 998 शामिल हुए। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ा।