{"_id":"6a6a5c1fa40c3ff2f7081eff","slug":"atul-maheshwari-memorial-journalism-gold-medal-awarded-to-nidhi-singh-lucknow-news-c-13-lko1096-1850859-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल निधि सिंह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल निधि सिंह को
विज्ञापन
निधि सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (एमजेएमसी) की परीक्षा में 84.13 फीसदी अंकों के साथ निधि सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 31 जुलाई को विवि के दीक्षांत समारोह में उन्हें अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
निधि ने बताया कि उन्हें प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। बिहार के दरभंगा जिले के बुचामन गांव की निधि के पिता प्रमोद कुमार सिंह सेना में और मां रीना देवी गृहिणी हैं। निधि ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनका अगला लक्ष्य नेट-जेआरएफ परीक्षा पास करना है। वह पीएचडी करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा और अकादमिक अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है।
विज्ञापन
नियमित पढ़ाई से मिली सफलता
निधि सिंह ने बताया कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र निरंतर पढ़ाई है। वह केवल परीक्षा के समय नहीं, बल्कि पूरे सत्र के दौरान रोजाना अध्ययन करती थीं। उनका मानना है कि यदि विद्यार्थी अंतिम समय के दबाव से बचकर नियमित रूप से मेहनत करें तो कोई भी लक्ष्य पाना कठिन नहीं है। उनके पिताजी का अनुशासन और मां का सहयोग हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा।
विज्ञापन