फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attept loot with bjp leader

भाजयुमो नेता से राइफल लूटने का प्रयास

Mon, 19 Aug 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
attept loot with bjp leader
लखनऊ। दुबग्गा में कार से जा रहे भाजयुमो नेता के गनर से नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने लाइसेंसी राइफ ल लूटने की कोशिश की। चौराहे पर खड़े सिपाही मोहित सिंह ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी दुबग्गा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा भाग गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे भाजयुमो प्रदेश सचिव सौरभ सिंह के निजी गनर सतेंद्र सिंह निवासी जानकीपुरम सेक्टर 6 के साथ अपनी ससुराल कन्नौज से लखनऊ आ रहे थे। हरदोई रोड दुबग्गा छंदोईया चौराहे के पास पीछे से दो बाइक सवार हयात नगर गांव निवासी संदीप लोधी व सतीश कनौजिया नशे में धुत होकर बालागंज से दुबग्गा की ओर आ रहे थे। सौरभ सिंह की कार को ओवरटेक करने को लेकर गाली गलौज करने लगे। कार चालक सुशील ने युवकों से बात करने के लिए गाड़ी चौराहे पर साइड में रोक दी। नशे में धुत युवक गाली-गलौज करने लगे। इस पर गाड़ी में बैठे गनर सतेंद्र सिंह नीचे आए, तो युवकों ने राइफल पकड़कर खींचा तानी करने लगे, तभी चौराहे पर खड़ा सिपाही मोहित सिंह मौके पर पहुंच कर एक युवक को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी दया शंकर सिंह मौके युवक को थाने ले गए। काकोरी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला ओवरटेक करने को लेकर हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed