फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attention of history-sheeters, poor complainant in lockup: Akhilesh

हिस्ट्रीशीटरों की आवभगत, गरीब फरियादी हवालात में : अखिलेश

Sat, 05 Sep 2020 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Sep 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Attention of history-sheeters, poor complainant in lockup: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति की सरकार है। सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश से बाहर जाएंगे। लगता है, भाजपा की परंपरा को निभाते हुए वह वादों को जुमला मानकर, सख्त कदम उठाने के बजाए आंखें मूंदकर बैठ गए हैं। इस सरकार में गरीब फरियादी हवालात में हैं और हिस्ट्रीशीटरों की आवभगत हो रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नाम पर विकास के बड़े-बडे़ सपने दिखाए गए थे। भाजपा ने बिना कुछ काम किए साढ़े तीन साल बिता दिए। भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ  अपराध थम नहीं रहे हैं। चाहे गोरखपुर हो या दूसरे मंडल, सब में अपराधों के आंकड़ों में एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी है। पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष आठ माह में ही महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं 8 माह में गत वर्ष के बराबर घटी है। अयोध्या में चलती बस में बेटी से गैंगरेप तो लखीमपुर में 3 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या।
विज्ञापन


लखीमपुर में 20 दिन के भीतर बच्चियों के संग दरिंदगी की तीन घटनाएं घटी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस का कानून व्यवस्था का नियंत्रण नहीं रह गया है। वह अपराधियों पर हाथ डालने से तो बचती है, लेकिन छात्रों पर बर्बरता से लाठियां तोड़ने में आगे रहती है। गरीब फरियादी की मदद की जगह उसे ही हवालात में डालकर गालियां देती है जबकि हिस्ट्रीशीटरों की आवभगत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इनामी अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई में मुख्यमंत्री का जिला बहुत पीछे है। मुख्यमंत्री के गृृह जनपद में बलात्कार व अपहरण का यही हाल रहा तो लोग गोरखपुर की जगह इसे कुछ और कहने लगेंगे। कोई उन्हें ज्ञान दे कि अपराध के रहते विकास नहीं हो सकता है।

अंड़गड़ानंद व रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य लाभ की कामना
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज, चित्रकूट स्थित दिव्यांग विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज और पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की है। स्वामी अड़गड़ानंद जी का वाराणसी में, स्वामी रामभद्राचार्य व जमुना प्रसाद बोस जी लखनऊ में क्रमश: पीजीआई व लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा है।

जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाने वाले गुरुओं का नमन: अखिलेश
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली दार्शनिक एवं शिक्षाविद थे। उनकी इच्छानुसार उनके जन्म दिन को देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। अखिलेश ने ट्वीट किया, आज के दिन उन सभी गुरूओं को सादर प्रणाम जिन्होंने जीवन मूल्यों के अमूल्य पाठ पढ़ाए हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि दीन दुखी की मदद करना, प्रेम, करूणा तथा सौहार्द का अनुपालन ही मानव होने का मानक है।

                 

पूर्व सांसद के निधन पर अखिलेश दुखी
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद सीएन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रतापगढ़ निवासी चंद्र नाथ सिंह का कई दिनों से राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया। वह वर्ष 1996 में सपा के टिकट पर प्रतापगढ़ सदर से विधायक और 1999 में मछली शहर (जौनपुर) से सांसद चुने गए थे। उन्हें सपा संस्थापक मुलायम सिंह के नजदीकी नेताओं में माना जाता था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed