{"_id":"6821a54ed2348e0e29024dda","slug":"attempts-infiltrate-army-intensify-intelligence-agencies-take-strict-action-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honey Trap Alert: सेना में घुसपैठ की कोशिश, आयुष विभाग के कर्मी संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honey Trap Alert: सेना में घुसपैठ की कोशिश, आयुष विभाग के कर्मी संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक; तीन गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 05:30 PM IST
सार
आईएसआई की हनी ट्रैप साजिश को लेकर देश की खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। यूपी एटीएस ने हाल ही में आयुष विभाग के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। ये संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे थे। इसके बाद नेपाल बॉर्डर से लेकर एयरपोर्ट तक निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच खुफिया एजेंसियां रक्षा प्रतिष्ठानों और आयुध निर्माण इकाइयों में सेंधमारी की साजिश को विफल करने में जुटी हैं। आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल्स के साथ हनी ट्रैप की साजिश से बचने के लिए एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई देश भर के ऐसे सैन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय जानकारी जुटाने के लिए हनी ट्रैप का सहारा ले रही है। दरअसल, अधिकारियों का मानना है कि भले ही सीमा पर शांति है। लेकिन, आईएसआई अपने मंसूबे पूरे करने के लिए सैन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को हनी ट्रैप के जरिए शिकार बना सकती है। यह तरीका कम खतरनाक होने के साथ ज्यादा खर्चीला भी नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में 57 फीसदी की गिरावट, पहलगाम घटना के बाद लगातार गिरा कारोबार
विज्ञापन
बीते दिनों केंद्रीय खुफिया एजेंसी की मदद से यूपी एटीएस ने आयुष प्रतिष्ठान से जुड़े तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था, जो हनी ट्रैप का शिकार बनकर गोपनीय सूचनाएं साझा कर रहे थे। इसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, कैंटोनमेंट एरिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़े- जम्मू से लौट रही ट्रेनों का हाल: ठसाठस भरे कोच, बाथरूम तक में लोग; स्टेशन आने पर खिड़कियों से आ-जा रही हैं सवारियां
वहीं, किसी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों की निगरानी भी बढ़ाई गई है। खासकर नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग हो रही है। उनके नागरिकता के दस्तावेजों के दस्तावेजों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।