{"_id":"6a57f34da5e9ed3b480cf0c0","slug":"attempted-suicide-after-a-dispute-with-wife-police-saved-him-lucknow-news-c-13-lko1070-1829091-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
Thu, 16 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवां के शिवराजपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी से विवाद के बाद राजेंद्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को बचा लिया।
थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि राजेंद्र पेशे से मजदूर हैं। उनका पत्नी किरन से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाने के लिए छल्ले में रस्सी डालने लगे। इस बीच राजेंद्र के भाई रामू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरी शंकर और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने राजेंद्र से बातचीत कर उन्हें शांत किया। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। बाद में राजेंद्र व उनकी पत्नी की काउंसिलिंग की गई।