फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to rob silver coins, brandishing weapons

Lucknow News: चांदी के सिक्के लूटने की कोशिश, ताना असलहा

Sat, 14 Feb 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob silver coins, brandishing weapons
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में आठ फरवरी को सराफ की दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने चांदी के सिक्के लूटने की कोशिश की। सराफ ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया और फिर बाइक से निकल गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लालबाग में हिमरत्न रेजीडेंसी निवासी अनंत सिंघल की खरगापुर अवधपुरी खंड-1 में दुकान (हरिवंश ज्वैलर्स) है। अनंत के मुताबिक आठ फरवरी को वह और कर्मचारी विकास दुकान में थे। सुबह आठ बजे दो युवक बाइक से पहुंचे और हेलमेट पहले ही अंदर आ गए। दोनों ने चांदी के सिक्के दिखाने की बात कही। अनंत का कहना है कि सिक्के दिखाते ही आरोपी उन्हें लूटने की कोशिश करने लगे। इस पर विकास ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


खुद को फंसता देख युवक धक्का देकर दुकान के बाहर निकल गए। अनंत का कहना है कि जब वह और विकास पीछे दौड़े तो युवकों ने असलहा तान दिया। पीड़ित ने गोमती नगर विस्तार पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दुकान पहुंचकर छानबीन की। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों युवक दिखे हैं। हेलमेट के कारण उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed