फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to rape girl, strangulated her when she protested

Lucknow: 10 साल के बच्चे ने पांच साल की बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर गला दबाया

Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 10:53 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच साल की एक बच्ची से एक 10 साल के बच्चे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो गला दबाकर मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
Attempt to rape girl, strangulated her when she protested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल की बच्ची से दस साल के बालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मासूम का गला दबा दिया। बच्ची ने शोर मचाया तो घटना का पता चला। मंगलवार थाने पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बच्ची की मां ने तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी बालक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक, पांच साल की बेटी कक्षा दो की छात्रा है। सोमवार को देवरानी के घर छठी का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग वहां गए थे। दोपहर करीब 12 बजे बेटी पड़ोसी महिला के घर चली गई, वहां परिचित पारा का रहने वाला दस साल का बालक भी था।
विज्ञापन


आरोप है कि बालक बहाने से बच्ची को शौचालय ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की विरोध पर उसका गला दबा दिया। बच्ची ने शोर मचाया तो पड़ोसी महिला ने बच्ची को बचाया। घर पहुंचकर बच्ची ने आपबीती बताई। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से पीड़ित बच्ची काफी सहमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed