{"_id":"684f2a428a4638549f043838","slug":"attempt-to-rape-a-woman-inhumanity-done-when-she-resisted-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1251579-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की अमानवीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की अमानवीयता
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में एक दलित महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और इस दौरान मुंह में पेशाब करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास व अमानवीय हरकत का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया है और जांच जारी है।
महिला की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार घटना 10 जून की शाम की है। महिला अपने दो माह की मासूम बच्ची और सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती है। घटना के वक्त घर में वह अकेली थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक अभिनव घर में घुस आया और उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के मुंह में पेशाब कर दिया और बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।
महिला का यह भी कहना है कि आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अगली बार जान से मार देगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने थाने में तहरीर दी। रामसनेहीघाट के थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।