फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to kidnap a student in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, छात्र को एसयूवी में उठाने की कोशिश

Fri, 23 Mar 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap a student in lucknow university
- फोटो : डेंमो
लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र को स्कार्पियो सवार कुछ लड़के गाड़ी में खींचने लगे। पीड़ित छात्र भागकर प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचा और सूचना दी। 
विज्ञापन

 

मौके से स्कार्पियो बरामद कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार बुधवार को आर्ट कॉलेज के हॉस्टल में बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट के छात्र शिवम को सहयोगी छात्रों अनुभव शुक्ला व अमित कुमार ने पीट दिया था।

विज्ञापन

 

उसने इसकी शिकायत प्रॉक्टर प्रो. विनोद कुमार सिंह से की। उन्होंने जांच के बाद आरोपित छात्रों को निलंबित कर जांच बैठा दी थी।बृहस्पतिवार को शिवम पहली पाली में परीक्षा देकर हॉस्टल की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


तभी स्कार्पियो सवार कुछ लड़के पहुंचे और बुधवार के मामले में समझौते की बात करने लगे। इस बीच कुछ लड़के शिवम को एसयूवी में बैठाने के लिए खींचतान करने लगे। इस पर हड़कंप मच गया। 

प्रॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस

attempt to kidnap a student in lucknow university
किसी तरह शिवम ने खुद को छुड़ाया और प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर सूचना दी। प्रॉक्टर के निर्देश पर गार्डों ने लड़कों को दौड़ाया तो वे गाड़ी छोड़कर भाग गए।

बाद में इसे प्रॉक्टर कार्यालय लाया गया तो कुछ लड़के वहां भी पहुंच गए। वहीं, प्रॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को चौकी ले गई। गाजीपुर के पते की एसयूवी की छानबीन शुरू कर दी गई है।

प्रॉक्टर ने बताया कि शिवम की शिकायत पर जांच की जा रही है और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। थाना हसनगंज के एसएसआई संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लड़के भाग गए थे, गाड़ी मौके पर मिली है। उसे सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed