{"_id":"690d0ecce9e1d702060a6496","slug":"attempt-to-break-into-zoo-and-steal-baby-deer-lucknow-news-c-13-knp1002-1459669-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिड़ियाघर में घुसकर हिरन के बच्चों को चुराने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिड़ियाघर में घुसकर हिरन के बच्चों को चुराने का प्रयास
Fri, 07 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियाघर में रस्सी डालकर हिरन के बच्चे की चोरी करते आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में घुसकर हिरन के बच्चों को चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जू के चौकीदार रोहित कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मुख्य आरोपी राजेश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य की तलाश जारी है।
एफआईआर के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे हिरन सफारी के कीपर मोहन राम ने सूचना दी कि चार लोगों ने सफारी की बाउंड्रीवॉल के बाहर स्थित गूलर के पेड़ की डाल को काटकर फेंसिंग तोड़ दी। चारों पेड़ की डाल के सहारे जू के हिरन सफारी में अवैध रूप से दाखिल हो गए। आरोपियों ने हिरन के बच्चों को दौड़ाकर रस्सी का फंदा लगाकर पकड़ने की कोशिश की। बाउंड्रीवॉल पर खड़े होकर गोमती एन्क्लेव निवासी राजेश मिश्र चारों को निर्देश दे रहा था। कीपर ने उन चारों को ललकारा और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी रस्सी व पेड़ की डाल का सहारा लेकर दीवार फांदकर भाग गए।
इंस्पेक्टर का कहना है कि राजेश गूलर का पेड़ कटवा रहा था। इसी दौरान पेड़ की डाल जू की दीवार पर गिर गई। इसके बाद चारों मजदूर राजेश के कहने पर भीतर दाखिल हो गए। आरोपियों ने जू के भीतर जाने के लिए अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
जू की निदेशक अदिति शर्मा के मुताबिक आरोपी राजेश मिश्र ने अवैध तरीके से वन्य जीवों के बाड़े में जाने और हिरन के बच्चों को पकड़ने का प्रयास किया है। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16), 38 जे., 50 व 51 के अंतर्गत आता है। आरोपी पर केस दर्ज कराया गया है।