{"_id":"6a345be8a723c7933209e55e","slug":"attack-vandalism-and-robbery-inside-a-mobile-shop-lucknow-news-c-13-lko1096-1788652-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल शॉप में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल शॉप में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट
Fri, 19 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के बादलखेड़ा स्थित मोहित मोबाइल शॉप में हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर दिलीप पाल, सुचित शर्मा और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार रात एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल शॉप पर काम करने वाले सरदार भगत सिंह कॉलोनी निवासी मनीष वाल्मीकि ने बताया कि 16 जून की रात करीब 7:30 बजे यह घटना हुई। दिलीप पाल, सुचित शर्मा और 12 अज्ञात लोग अचानक दुकान में घुस आए। हमलावरों ने ईंट, पत्थर और हेलमेट से उन्हें पीटा, जिससे गंभीर चोटें आईं। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई और दुकान मालिक व अन्य कर्मचारियों को भी पीटा गया। घटना में करीब 50 से 60 मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए। आरोपी दुकान से एक मोबाइल फोन भी लूट ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।