फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on revenue team in Amethi, Lekhpal seriously injured in attack with axe

UP News : हदबरारी करने गई राजस्व टीम पर हमला, कुल्हाड़ी से हमले में लेखपाल गम्भीर रूप से घायल

Mon, 27 Jun 2022 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 12:28 AM IST
सार

कानूनगो ने भागकर बचाई जान। एक हमलावर फरार, एक गिरफ्तार। रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का मामला।
 

विज्ञापन
Attack on revenue team in Amethi, Lekhpal seriously injured in attack with axe
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर जमा पुलिस और प्रशासन के लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भादर (अमेठी) के मॉडल थाना रामगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में हदबरारी करने पहुंची राजस्व टीम पर दो सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कानूनगो ने भागकर अपनी जान बचाई। लेखपाल को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमलावरों में एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है।

विज्ञापन


त्रिलोक पुर के एक व्यक्ति ने धारा 24 (हदबरारी) के तहत एसडीएम अमेठी के पास आवेदन दिया था। एसडीएम सचिन यादव ने हदबरारी के लिए रविवार का दिन मुकर्रर किया था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे लेखपाल वीरेंद्र कुमार कानूनगो लालमणि के साथ त्रिलोकपुर पहुंचे। गांव पहुंचकर टीम ने पैमाइस का काम शुरू ही किया था कि विपक्षी संतोष अग्रवाल व उसका भाई अरुण अग्रवाल मौके पर पहुंचे और लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले में लेखपाल को गंभीर चोट आई। कानूनगो ने किसी तरह भागकर अपने प्राण बचाये। लोगों के बीच बचाव के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। हमलावरों के भाग जाने के बाद गंभीर रूप से घायल लेखपाल को सीएचसी भादर पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीएम सचिन यादव व तहसीलदार बृजमोहन भी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया है जबकि संतोष अभी फरार है। एसओ मिथिलेश सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पैमाइश के दौरान लेखपाल पर हुए हमले से तहसील क्षेत्र के लेखपालों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed