फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on private hospital in lucknow

Lucknow News: लखनऊ में निजी अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव, दो जख्मी

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
attack on private hospital in lucknow
लखनऊ। निराला नगर स्थित निजी अस्पताल पर बृहस्पतिवार आधी रात दबंगों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। दबंगों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ साथ पथराव किया। इससे अस्पताल के मैनेजर व एक तीमारदार को गंभीर चोट लगी। पथराव से अस्पताल में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

निराला नगर स्थित एएस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में देर रात करीब साढ़े 11 बजे खुर्रम जमाल खान अपने साथी विक्रम सिंह से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच आलमाइटी हॉस्पिटल के संचालक अंजर ने कई साथियों के साथ यहां पहुंचकर गालीगलौज के बाद हमला कर दिया। इन लोगों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ के साथ पथराव भी किया। अस्पताल के मैनेजर समीर सिंह का सिर फट गया। वहीं, तीमारदार सीतापुर महोली निवासी नीरज भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। पुलिस ने खुर्रम की तहरीर पर मो. अंजर खान, मो. आसिफ , परवेज आलम, मो. जुनैद, मो. आरिफ , अभिषेक गौर व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हमले से पहले दी धमकी
खुर्रम जमाल खान ने बताया कि अंजर खान ने हमले से कुछ देर पहले उन्हें फोन कर धमकाया भी था। इसमें कहा था कि तुम्हारे अस्पताल आ रहे हैं, घुस कर मारेंगे। इसके बाद अपने कई साथियों संग कार में सवार होकर पहुंचा और हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आलमाइटी हॉस्पिटल का संचालक अंजर व खुर्रम पहले एक ही सेंटर चलाते थे। दोनों के बीच कुछ साल पहले मनमुटाव हुआ तो अपना अलग-अलग अस्पताल चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed