फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on car driver and body guard of a college manager in Gosaiganj in Lucknow.

Lucknow: टैम्पो लगाकर रोक ली प्रबंधक की कार, चालक व निजी अंगरक्षक को बुरी तरह पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2023 04:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (लखनऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (लखनऊ) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक कार सवार प्रबंधक के चालक और अंगरक्षक को दबंगों ने बुरी तरह पीटा। उनके कपड़े फाड़ डाले। मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Attack on car driver and body guard of a college manager in Gosaiganj in Lucknow.

विस्तार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में बुधवार देर रात एक कॉलेज प्रबंधक की कार के आगे दबंगों ने विक्रम (टैम्पो) लगाकर रोक ली। विक्रम सवार छह-सात लोगों ने प्रबन्धक के निजी सुरक्षा गार्ड व चालक को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने चार हजार रुपये व सोने की जंजीर भी छीन ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार में बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग कॉलेज प्रबन्धक को भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। देर रात पुलिस ने निजी अंगरक्षक की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के अरबपतिः हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान, अरबपतियों की लिस्ट में UP के उद्योगपति बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत


गोसाईगंज क़स्बा निवासी लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका डिग्री कॉलेज व गणेश प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक गणेश प्रसाद वर्मा (80) अपने निजी अंगरक्षक इटावा जिले के खड़कौली निवासी यदुवीर और चालक गौरव तिवारी के साथ बुधवार रात बहराइच से लखनऊ के रास्ते  घर वापस लौट रहे थे।


यदुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कासिमपुर बिरुहा के पास एक विक्रम टैम्पो उनकी कार के आगे अचानक आकर रुक गई। उनकी कार के रुकते ही विक्रम सवार 6-7 लोग उतरे और कार का दरवाजा खोलकर गाली गलौज करते हुए उसे और कार चालक गौरव को खींचकर नीचे गिरा दिया।

दबंगों ने दोनों को जमकर पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ डाले। यदुवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी सोने की चैन और 4 हज़ार रुपये भी छीन ले गए। उधर, कार के अंदर बैठे कॉलेज प्रबंधक गणेश प्रसाद वर्मा को कार से नीचे धकेल दिया। वह भी चोटिल चोटिल हो गए।

पुलिस ने यदुवीर की तहरीर पर चांद सराय गांव निवासी नीरज, रजनीश कुमार व संजय समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्रा के मुताबिक बुधवार रात विक्रम सवार लोगों से कार रोकने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर विक्रम सवार लोगों ने प्रबंधक के निजी अंगरक्षक और चालक के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ डाले थे। नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed