{"_id":"6064de3d8ebc3e591e5b74f5","slug":"attack-on-advocates-in-lucknow-lucknow-news-lko572082317","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकीपुरम के सहारा स्टेट में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकीपुरम के सहारा स्टेट में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट में मंगलवार देर रात अधिवक्ता अभीष्ट प्रताप सिंह उर्फ राजा व अश्वनी सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में जानकीपुरम थाने में पांच नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकीपुरम इलाके के सहारा स्टेट निवासी अभीष्ट प्रताप सिंह उर्फ राजा व अश्वनी सिंह अधिवक्ता हैं। इन दोनों का आरोप है कि मंगलवार रात चार कारों से करीब 20 लोग असलहों से लैस होकर इनके घर पहुंचे और पीटने लगे। राजा सिंह का आरोप है कि वह बचने के लिए भागे तो तलवार से हमला किया गया। इससे बचने के लिए वह गिरकर घायल हो गए। मामले में राजा सिंह ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शैलेंद्र वर्मा उर्फ वीरू पटेल, उसका भाई विवेक वर्मा उर्फ मुन्ना, रजनी वर्मा, सागर व सेतू और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकीपुरम इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में अधिवक्ता पर हमला हुआ है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
छह माह पहले भी हुआ था हमला
अधिवक्ता अभीष्ट प्रताप सिंह उर्फ राजा पर छह माह पहले भी जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें घर पर बमबाजी व कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस हमले में भी राजा सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे।