फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ats traced youths taking inspiration from IS

IS की साजिश नाकाम, इस तरह से किया जा रहा था युवाओं का ब्रेनवॉश

Thu, 29 Dec 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
ats traced youths taking inspiration from IS
isis

देश में तेजी से पांव पसार रहे आतंकी संगठन आईएस की साजिश यूपी में एटीएस अधिकारियों की समझदारी से नाकाम हो गई। आईएस के मॉड्यूल सोशल मीडिया के माध्यम से सूबे के युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें दहशतगर्दी की राह पर ले जाना चाहते थे। 

विज्ञापन


एटीएस ने ऐसे 16 युवाओं को न सिर्फ कानून के शिकंजे से बचाया बल्कि काउंसलिंग और मदद करके उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा। आईएस की विचारधारा से प्रेरित इन युवकों के परिवारीजनों को भी एटीएस ने सुरक्षा और सहारा दिया है।
विज्ञापन


एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि आईएस आतंकी सूबे के युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये आकर्षित कर रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब सहित अन्य माध्यमों से युवाओं को ऐशो-आराम की जिंदगी के सपने दिखाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वीडियो देखकर युवा आईएस से प्रेरित होकर उनके मॉड्यूल के संपर्क में आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये युवा आईएस की विचारधारा का समर्थन करते हुए देश के प्रति नफरत और धर्म विशेष के प्रति उत्पीड़न वाले पोस्ट लिख रहे थे। 

एटीएस को मिली चौंकाने वाली जानकारी

ats traced youths taking inspiration from IS
डेमो प‌िक - फोटो : फाइल फोटो

एटीएस ने जब इनकी निगरानी शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। 18 से 28 साल के 16 ऐसे युवा चिह्नित हुए जो दहशतगर्द बनने की राह पर चल पड़े थे। गहराई से पड़ताल में खुलासा हुआ कि इनमें से चार युवा लखनऊ के ही हैं। 

बाकी आजमगढ़, गोरखपुर और वाराणसी के थे। राजधानी के चारों युवक हाल ही में पकड़े गए आईएस मॉड्यूल अलीम के घर हुई एक बैठक में भी शामिल हुए थे। इन युवकों की हरकतें ऐसी थीं कि उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो सकता था। पर, एटीएस ने इनसे और उनके परिवारीजनों से संपर्क किया। 

अभिभावकों को जब बच्चों के बारे में बताया गया तो उनके भी होश उड़ गए। परिवार और दोस्तों की मदद से एटीएस ने भटके हुए युवाओं को एक मौका देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। 

उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास कराते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। एटीएस इन सभी युवकों की गतिविधियों, सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed