फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS investigated complain against Baba Siddique.

UP: बाबा सिद्दकी के खिलाफ शिकायत की 10 साल पहले एटीएस ने की थी जांच, 20 करोड़ का था मामला

Sun, 13 Oct 2024 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Oct 2024 09:29 PM IST
सार

हाफिज की शिकायत की जांच में सामने आया कि बाबा सिद्दीकी की दाऊद से 20 करोड़ रुपये के लेन-देन की अदावत चल रही थी, जिसकी वजह से दाऊद के इशारे पर उसने लखनऊ में शिकायत की थी। 

विज्ञापन
ATS investigated complain against Baba Siddique.
बाबा सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई में लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की गाेलियों का शिकार बने पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के खिलाफ एक शिकायत की यूपी एटीएस ने करीब 10 वर्ष पहले जांच की थी। दुबई में रहने वाले मुंबई निवासी कारोबारी हाफिज ने बाबा सिद्दीकी द्वारा 20 करोड़ रुपये हड़पे जाने की शिकायत की थी, जो जांच में झूठी पाई गई थी। हालांकि इस मामले के बाद यूपी एटीएस को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कई अहम जानकारियां मिली थीं, जिसे मुंबई पुलिस से साझा किया गया था। इससे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों की जान बचाई जा सकी थी।

विज्ञापन


यूपी एटीएस के सेवानिवृत्त निरीक्षक अविनाश मिश्रा ने हाफिज की शिकायत की जांच की थी, जिसमें सामने आया था कि बाबा सिद्दीकी की दाऊद से 20 करोड़ रुपये के लेन-देन की अदावत चल रही थी, जिसकी वजह से दाऊद के इशारे पर उसने लखनऊ में शिकायत की थी। हाफिज ने आरोप लगाया था कि लखनऊ आने पर उसे बाबा सिद्दीकी ने जान से मारने की धमकी दी है। जब एटीएस ने हाफिज के बारे में पता किया तो उसका दाऊद से लिंक सामने आया। जिसके बाद उसने सच कबूल दिया।
विज्ञापन


एटीएस ने उससे दाऊद गिरोह के बारे में कई सूचनाएं जुटाने के बाद उसे मुंबई पुलिस से साझा भी किया था। अविनाश मिश्रा ने बताया कि इससे पहले दाऊद ने माफिया बबलू श्रीवास्तव और छोटा राजन को भी जेल में मरवाने की साजिश रची थी। इसके लिए पश्चिम यूपी के शूटरों को सुपारी दी गई थी। इसका खुलासा होने के बाद दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जिससे दाऊद अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed