{"_id":"59718c6f4f1c1b7c618b491d","slug":"ats-brings-terrorist-saleem-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर आतंकी की लखनऊ स्पेशल कोर्ट में पेशी, एटीएस उगलवाएगी राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर आतंकी की लखनऊ स्पेशल कोर्ट में पेशी, एटीएस उगलवाएगी राज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर लाया गया सलीम
मुंबई से गिरफ्तार किए गए लश्कर आतंकी मोहम्मद सलीम को लेकर एटीएस की टीम ने आज लखनऊ स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एटीएस ने सलीम की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने एटीएस को 7 दिन की रिमांड की मंजूरी दी है। सलीम को गुरुवार की रात लखनऊ लाया गया था।
विज्ञापन
लखनऊ आने के बाद आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि सलीम को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। 2008 से फरार चल रहे सलीम को लेकर आईबी ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था। 16 जुलाई को सऊदी अरब से मुंबई पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो एटीएस को पता चला है कि वह लश्कर के सभी प्रमुख लोगों से मिल चुका है। इसमें कश्मीर से लेकर सरहद पार तक के लश्कर से जुड़े लोगों केसंपर्क में रहा।
विज्ञापन
इस बारे में भी एटीएस सलीम से पूछताछ करेगी। सूत्रों का कहना है कि सरहद पार बैठे लश्कर ए तोएबा के प्रमुख हाफिज सईद से भी सलीम की करीबी रही है, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।