फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS arrested another accused involved in international economic crime and anti-national activities

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल एक और अभियुक्त को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 12:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested another accused involved in international economic crime and anti-national activities
UP ATS
यूपी एटीएस ने यूपी के सिम कार्ड का दूसरे देशों में इस्तेमाल करने के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम प्रशांत कुमार पोट्टली है जिसे तेलंगाना के बुचनपल्ली से एटीएस ने पकड़ा है। इन पर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशांत उस चाइनीज दंपत्ति का सहयोगी है जिनका होटल हरियाणा में चल रहा है। सिमकार्ड को विदेशों में एक्टिवेट कराने के खेल में प्रशांत भी शामिल था। चाइनीज दंपत्ति के चाइना वापस जाने के बाद इस होटल की देख रेख प्रशांत व रज्जाक के जिम्मे थी। रज्जाक मुम्बई का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को मुम्बई में भी एटीएस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एटीएस ने रज्जाक के घर से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। अब एटीएस रज्जाक पर पुरस्कार घोषित कराएगी। इस मामले में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को यूपी एटीएस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें तीन चीनी नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed