{"_id":"5ef5a5768ebc3e43001f5a30","slug":"ats-arrested-a-man-from-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया, मीटिंग में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा था इनामुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया, मीटिंग में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा था इनामुल
Fri, 26 Jun 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिहादियों के नए उभर रहे ग्रुप के दो सदस्यों से पूछताछ के आधार पर एटीएस ने मुरादाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया है। इनामुल इस युवक पर दिल्ली में होने वाली मीटिंग में शामिल होने का दबाव बना रहा था। एडीजी एटीस डीके ठाकुर ने बताया कि मुरादाबाद से हिरासत में लिए गए अब्दुल का इस ग्रुप से जुड़े होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
उसका बयान दर्ज कराया गया है और उसे वापस उसके घर मुरादाबाद भेजा जा रहा है। इस युवक का भी पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए इनामुल व सलमान से आमना-सामना कराया गया। पूछताछ में सामने आया कि इनामुल ने इस युवक को अपने ग्रुप से जुड़ने को कहा था और उसे दिल्ली में अगले महीने होने वाली बैठक में भी शामिल होने को कह रहा था।
इसके लिए इस युवक ने मना कर दिया था। जब इनामुल उस पर दबाव बनाने लगा तो युवक ने मोबाइल फोन पर उससे संबंध समाप्त कर लिया था और उसकी कॉल व मैसेज को ब्लॉक कर दिया था। उधर एटीएस को इनामुल के फोन में आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा साहित्य मिला है।

टीएस अधिकारियों के अनुसार इनामुल पूरी तरह कट्टरपंथी
इनामुल के फोन की जांच में सामने आया है कि वह लगातार आतंकी संगठन के कमांडरों व उनके द्वारा की गई घटनाओं की जानकारी करता रहता था। उसने जानकारी दी है कि वह अधिक से अधिक प्रदेशों के युवकों को अपने संगठन से जोड़ने की कोशिश में था और फिर किसे क्या करना है यह तय करता।
टीएस अधिकारियों के अनुसार इनामुल पूरी तरह कट्टरपंथी है और पूछताछ में वह अपनी इस विचारधारा का समर्थन कर रहा है। वहीं पूछताछ में सलमान का रोल अन्य युवकों को जोड़ने वाले के तौर पर सामने आ रहा है। अभी तक की पूछताछ में इन दोनों के कई साथियों के नाम सामने आए हैं। एटीएस यह पता कर रही है कि किसका क्या रोल था। इसकी तस्दीक होने के बाद कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।