फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atmosphere is pleseant due to rain

रुक-रुककर हुई बारिश, मौसम सुहाना, आज भी आसार

Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
atmosphere is pleseant due to rain
00
विज्ञापन

दिनभर रुक -रुक कर पड़ीं फुहारें, मौसम सुहाना, आज भी आसार
लखनऊ। दिनभर आसमान में छाए रहे बादलों के बीच शहर में बुधवार सुबह से लेकर शाम तक बूंदाबांदी और फुहारों का दौर जारी रहा। सुबह बादलों की आवाजाही और हवा के झोकों ने मौसम जरूर सुहाना बनाए रखा, लेकिन कभी बूंदाबांदी तो फुहारें रुक -रुक कर दोपहर बाद तक पूरे शहर में होती रहीं।

बादलों संग लुकाछिपी के बीच दोपहर के समय नाममात्र की धूप दिखी, लेकिन बाकी दिन धूप का इंतजार जारी ही रहा। शाम को हवा के झोकों के साथ पड़ी बूंदाबांदी ने घरों को लौटते लोगों को दोबारा रेनकोट निकलवाने पर मजबूर कर दिया। मौसमी बदलाव ने अधिकतम तापमान 6 जुलाई के बाद दिन का पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचाया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 29.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 1.4 मिमी. बािरश दर्ज की गई। जबकि वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में ऐसे ही मौसम के रहने के आसार हैं। बादलों के छाए रहने के साथ रुक -रुककर धीमी और तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed