छोटे मकान और गली में नहीं लगेंगे एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) अपने घर में लगवा कर कमाई करना अब आसान नहीं
घर में किसी भी बैंक का एटीएम लगाने के लिए प्राधिकरण की ओर से तय पॉलिसी का सख्ती से पालन कराने की घोषणा की गई है। फिलहाल राजधानी में 210 एटीएम हैं।
लेकिन इनमें से किसी के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण से सहमति नहीं ली गई है। करीब 75 मशीनें घरों में लगी हैं। प्राधिकरण का मानना है कि यह लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी है।
प्राधिकरण की ओर से जारी नीति के मुताबिक, एटीएम लगाने के लिए 3300 वर्ग फीट से कम क्षेत्रफल का मकान नहीं होना चाहिए। अब मकान और एटीएम कक्ष का मानचित्र एलडीए से पास कराना भी जरूरी होगा।
जनता की सुविधा के लिए घरों में
एटीएम लगाना अनुमन्य है, मगर आवास एवं नियोजन विभाग ने इस संबंध में जो
पॉलिसी जारी की है, उसका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है।
इसलिए
प्राधिकरण के अधिकारियों को शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि
एटीएम लगने वाले घरों में नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए ताकि मकान
मालिक और धन निकालने वाले दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...