फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atiq Ashraf Murder: Police baffled by the murder of Atiq and Ashraf, strings of conspiracy being linked to Pun

Atiq Ashraf Murder : अतीक और अशरफ की हत्या से चकराई पुलिस, पंजाब तक जोड़े जा रहे साजिश के तार

Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
सार

शूटरों के पास से जो लाखों रुपये कीमत की तुर्की मेड जिगाना पिस्टल मिली है, उसे हासिल करना साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले शूटरों के लिए मुश्किल था। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि ये वारदात किसी और के इशारे पर अंजाम दी गयी है।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: Police baffled by the murder of Atiq and Ashraf, strings of conspiracy being linked to Pun
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के शूटर असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद मीडिया से मुखातिब हुए स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने एक अहम खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शूटरों का झांसी आने का मकसद अतीक को साबरमती से प्रयाराज ला रहे पुलिस काफिले पर हमला करना था। हैरानी की बात है कि इस खुलासे के बाद भी प्रयागराज पुलिस ने अतीक की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए। इंटेलिजेंस को भनक तक नहीं लगी कि अतीक और अशरफ को ठिकाने लगाने के लिए शूटरों की तिकड़ी प्रयागराज आ चुकी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अतीक और अशरफ को मारने वाले तीनों शूटरों के बयान पर पुलिस अधिकारियों को भी यकीन नहीं हो रहा है। बड़ा माफिया बनने की चाहत में अतीक और अशरफ को पुलिस की मौजूदगी में मारने का जोखिम लेना आसान नहीं था। वहीं शूटरों के पास से जो लाखों रुपये कीमत की तुर्की मेड जिगाना पिस्टल मिली है, उसे हासिल करना साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले शूटरों के लिए मुश्किल था। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि ये वारदात किसी और के इशारे पर अंजाम दी गयी है।

विज्ञापन

 

बताना जरूरी है कि जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल कुछ खाड़ी देशों की सेनाएं भी करती है। इस पिस्टल से पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की भी चर्चा है जो शूटरों या वारदात के मास्टरमाइंड के पंजाब लिंक की ओर इशारा कर रहे हैं। शायद इसी उहापोह की वजह से अतीक और अशरफ की मौत के 24 घंटे बीतने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोई बयान देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आईएसआई लिंक का काम तो नहीं

अतीक के रिमांड नोट में पंजाब में हथियार एकत्र कर लश्कर ए तैयबा, खालिस्तानी अलगाववादी संगठन को भेजने वाले आईएसआई लिंक का जिक्र किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि अतीक ने पंजाब जाकर इस लिंक का पता बताने की बात पूछताछ में कही है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं आईएसआई से जुड़े पंजाब के इसी व्यक्ति ने तो अतीक को ठिकाने लगाने के साजिश तो नहीं रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed