फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ate corn cake, drank barley lassi

Lucknow News: मकई का केक खाया, जौ की पी लस्सी

Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ate corn cake, drank barley lassi
रायबरेली। एफएसडीए की ओर से शनिवार को जीआईसी मैदान में ईट राइट मेला लगा। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज से तैयार 51 प्रकार के खाद्य पदार्थ परोसे। मेले में जौ की लस्सी, मकई का केक, सांवा की खीर, ज्वार व दाल की कचौड़ी, बाजरे की कचौड़ी, ज्वार की बर्फी, बाजरे का पुआ, कुट्टू आटे के चिल्ले, मक्के की कचौड़ी, मक्के के ढोकले आदि की धूम रही।
विज्ञापन


जिले की प्रभारी मंत्री व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मिलेट आइटमों को चखने के बाद पुरस्कार की घोषणा की। कहा कि मिलेट्स की फसल 65 दिनों में तैयार हो जाती है। मोटे अनाज में फाइबर, प्रोटीन, लौह पदार्थ, विटामिन-बी आदि अधिक होते हैं। इससे ये अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मिलेट से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र अहियारायपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मौर्या के मक्के के आटे के दही बड़े व जौ की लस्सी की, झरहा द्वितीय सेंटर की सीता सिंह के बाजरे के लड्डू व मक्के के कुरकुरे, धूरेमऊ तृतीय केंद्र की सुनीता के मकई के केक को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


व्यंजन प्रतियोगिता में तौधकपुर की विमलेश श्रीवास्तव के मक्के के नाचोज, झकरासी की श्रद्धा शुक्ला के सांवे की खीर, सुशीला के मक्के की सब्जी को द्वितीय पुरस्कार मिला। रामपुर द्वितीय सेंटर की ममता श्रीवास्तव के मक्के के कटलेट, भुसई का पुरवा की ऊषा सिंह के मक्के की गुझिया व विजय कुमारी के जौ की चोखा-बाटी को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत राय, सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव, डीआई शीवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीओ शरद त्रिपाठी, एफएसओ अपराजिता तिवारी, राजेश तिवारी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वॉकाथन, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
ईट राइट मेले में सुबह स्कूली बच्चे वाॅकाथन में शामिल हुए। जीआईसी से निकले वाॅकाथन का समापन कार्यक्रम स्थल पर हुआ। रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्विंज में वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। कला/पेंटिंग में वैदिक स्कूल के छात्र आयुष पाल प्रथम, कन्या वैदिक स्कूल की छात्रा पलक सोनकर द्वितीय और इसी स्कूल की रिंकी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed