{"_id":"5b80135942c792466049aa4e","slug":"atal-bihari-birth-place-and-work-place-will-be-established-as-tourist-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल की जन्मस्थली व कर्मस्थली को पर्यटन केंद्र बनाने को 25 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल की जन्मस्थली व कर्मस्थली को पर्यटन केंद्र बनाने को 25 करोड़ का प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अटलजी की कुल देवी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली आगरा स्थित बटेश्वर से लेकर उनकी कर्मस्थली राजधानी लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर को पर्यटन विकास का केन्द्र बनाया जाएगा। पर्यटन विकास विभाग ने अनुपूरक बजट में इसके लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने अनुपूरक बजट 2018-19 के लिए 475 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। राजधानी लखनऊ के कुकरैल अभ्यारण्य, नवाबगंज पक्षी विहार, दुधवा नेशनल पार्क, चंबल अभ्यारण्य, कतरनियाघाट अभ्यारण्य, सोगाहीबरवा अभ्यारण्य का इको टूरिज्म केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के 28 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के साथ गोरखपुर, मथुरा, नैमिषारण्य, वाराणसी,गढ़मुक्तेश्वर और अयोध्या को सांस्कृतिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए अनुपूरक बजट में 475 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
महालेखाकार की आपत्ति के बाद इटावा के सैफई स्थित पर्यटन कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव दिया है।
Trending Videos
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर आगरा, कर्मस्थली बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ के पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ रुपये
- गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट धार्मिक स्थल पर गंगा नदी के किनारे स्नान घाट का निर्माण और पुराने स्नानघाट का सुदृढ़ीकरण 5 करोड़ रुपये
- उन्नाव के बक्सर में राजाराव रामबक्श सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण - 4.20 करोड़ रुपये
- इटावा के सैफई में पर्यटन कॉम्पलेक्स के लिए 9 करोड़ रुपये
- लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क में टूरिस्ट कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में 28 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये।
- यहां होगा सांस्कृति पर्यटन का विकास
- पर्यटन विभाग ने विधायकों और सांसदों के प्रस्ताव के बाद प्रदेश केसमेकित पर्यटन विकास के लिए सांस्कृतिक पर्यटन का विकास किया जाएगा।
- गोरखपुर के पर्यटन विकास के लिए 40 करोड़ रुपये
- देवीपाटन बलरामपुर के पर्यटन विकास के लिए 20 करोड़ रुपये
- नैमिषारण्य सीतापुर धार्मिक पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुविधा विस्तार के लिए 30 करोड़ रुपये
- भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के पर्यटन विकास केलिए 35 करोड़ रुपये
- वाराणसी के पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ रुपये
- गढ़मुक्तेश्वर को सांस्कृतिक पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ रुपये
- अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये
- कुकरैल वन्य क्षेत्र, नवाबगंज पक्षी विहार, दुधवा नेशनल पार्क, चंबल अभ्यारण्य, कतरनियाघाट अभ्यारण्य, सोगाहीबरवा अभ्यारण्य के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये
- बुंदेलखंड क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ रुपये
- वित्तीय वर्ष 2018-19 में संचालित योजनाओं के शेष कार्यों को पूरा कराने के लिए 20 करोड़ रुपये