अरे! सोनिया गांधी के पास बस इतना-सा कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली से तीन बार सांसद रह चुकीं सोनिया गांधी ने बुधवार को चौथी बार नामांकन पत्र भरा। इसके साथ उनकी सम्पत्ति की घोषणा कर दी गई।
सोनिया गांधी के पास 2,81,50,387 की चल-अचल सम्पत्ति है।
उनके पास एचडीएफसी बैंक में 82 लाख का म्यूचुअल फंड है। 10 लाख का बॉन्ड है। अगर नकदी की बात करें, तो यूपीए चेयरपर्सन के पास सिर्फ 82 हजार रुपए ही हैं।
गहनों का भी शौक है सोनिया को
सोनिया गांधी भले ही ऐसे साधारण नजर आती हैं, लेकिन उन्हें भी दूसरे नेताओं की तरह गहनों का खास शौक है।
उनके पास 23 लाख के गहने हैं। सम्पत्ति में सोनिया के पास 19 लाख की उस ब्याज से मिली रकम की भी चर्चा की गई है, जो उन्हें इटली में किसी प्रॉपर्टी से प्राप्त हुई है।
उनके पास 6 लाख के आस-पास की रकम बैंक में जमा है। सोनिया ने करीब 1.15 के आस-पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
पूजा के बाद भरा पर्चा
सोनिया गांधी ने पूरे विधि-विधान के साथ नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पूजा करने के बाद पर्चा भरा और निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह को सौंपा।
इस दौरान लोगों का हुजूम कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने देखने को मिला। इतना ही नहीं, उन पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की गई। सोनिया तीन बार से रायबरेली लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी होती रही हैं।
इस बार भी माना जा रहा है रायबरेली की जनता उन्हें ही चुनेगी। गौरतलब है कि सपा ने पहले ही यह घोषित कर दिया था कि वह सोनिया के खिलाफ रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारेगी।