फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asset details sought from 111 doctors

Lucknow News: 111 डॉक्टरों से संपत्ति का ब्योरा तलब

Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Asset details sought from 111 doctors
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में लेबल एक के 111 डॉक्टरों की चल-अचल संपत्तियों को खंगालने का काम शुरू किया गया है। शासन ने सात दिन के अंदर सभी चिकित्सकों की हैसियत का ब्योरा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। पोर्टल के माध्यम से ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले डॉक्टरों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में लेवल एक स्तर के 111 चिकित्सक तैनात हैं। शासन स्तर से संबंधित चिकित्सकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके लिए संबंधित चिकित्सकों को तीन दिन में ब्योरा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं, जिससे समय से शासन को रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से भेजी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चल-अचल संपत्ति का सही ब्योरा न देने पर चिकित्सक स्वयं जिम्मेदार होंगे। बिना ब्योरा दिए डॉक्टरों को प्रमोशन का लाभ भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed