फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly elections: Abu Azam challenged, if we do not get share, Haryana will become Maharashtra, will make st

विधानसभा चुनाव: अबु आजमी ने दी चुनौती, हमें हिस्सेदारी न मिली तो हरियाणा हो जाएगा महाराष्ट्र, बनाएंगे रणनीति

Tue, 15 Oct 2024 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Oct 2024 09:12 PM IST
सार

Maharashtra Assembly elections: सपा महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने कहा कि महाअघाड़ी गठबंधन (इंडिया) के तहत हमने 12 सीटें मांगी हैं। उम्मीद है कि हमारे दावे को स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
Assembly elections: Abu Azam challenged, if we do not get share, Haryana will become Maharashtra, will make st
महाराष्ट्र में चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुनावी बिगुल बजते ही सपा ने महाराष्ट्र के रण में उतरने का एलान कर दिया है। सपा महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन के तहत उन्हें सीटों में हिस्सेदारी नहीं मिली तो महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसा हाल हो जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 और 19 अक्तूबर को मुंबई में पार्टी की राज्य इकाई के साथ रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन


अबु आसिम आजमी ने बताया कि महाअघाड़ी गठबंधन (इंडिया) के तहत हमने 12 सीटें मांगी हैं। उम्मीद है कि हमारे दावे को स्वीकार किया जाएगा। परिस्थितियां कैसी भी बनें, पर हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। सपा ने मानखुर्द शिवाजी नगर, भिवंडी ईस्ट, भिवंडी वेस्ट, मालेगांव सेंट्रल, बरसोवा, औरंगाबाद पूर्व, धुले, अकोला वेस्ट, नागपुर सेंट्रल, करंजा, जलगांव जामोद, रावेर और अमरावती सीटों पर दावा किया है। मानखुर्द शिवाजी नगर और भिवंडी ईस्ट से वर्तमान में भी सपा के विधायक हैं। सपा ने वर्ष 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 4 सीटें जीती थीं। यह उसका राज्य में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

विज्ञापन

मालेगांव और धुलिया में होंगी अखिलेश की सभाएं

Assembly elections: Abu Azam challenged, if we do not get share, Haryana will become Maharashtra, will make st
MAHARASHTRA ELECTION - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 18 अक्तूबर की शाम को नासिक के मालेगांव में जनसभा करेंगे। 19 अक्तूबर की सुबह 11 बजे वे धुलिया शहर में भी जनसभा करेंगे। बता दें, 1857 के गदर के बाद अंग्रेजों के जुल्म से बचते हुए पूर्वांचल के तमाम लोग नासिक, धुलिया, भिवंडी और नागपुर में बस गए थे। इनमें अच्छी खासी संख्या बुनकरों की थी। इन लोगों के यूपी से रिश्ते अब तक बरकरार हैं। यही वजह है कि खास रणनीति के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभाओं के लिए नासिक और धुलिया जिले चुने गए हैं। मालेगांव मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed