{"_id":"6a02432c425b88e71f0319b7","slug":"assassination-of-a-vvip-threat-issued-to-bomb-the-ram-temple-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1732877-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अति विशिष्ट की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अति विशिष्ट की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी
Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी 112 मुख्यालय में अज्ञात ने 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या करने और राम मंदिर को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेसेज भेजा। मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे वह मुख्यालय में थे। तभी मुख्यालय लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर अज्ञात नंबर से मेसेज आया।
इसमें 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या और अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की बात लिखी थी। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार एडीजी एलओ उत्तर प्रदेश, सुरक्षा मुख्यालय और एटीएस को भी मामले की जानकारी दी गई। खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई। मेसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।