फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ashraf's refusal became the reason for Asad's death

Encounter Asad : अशरफ का मुकरना बना असद की मौत का सबब, अपने वादे से पलट गया था अतीक का भाई

Sat, 15 Apr 2023 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 03:35 AM IST
सार

उसने पुलिस अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि वह तीन शूटरों को उनके हवाले कर देगा। ये वादा उसने उमेश पाल अपहरण केस में सजा सुनाए जाने के लिए बरेली जेल से प्रयागराज की अदालत में आने के दौरान किया था। हालांकि जैसे ही वह बरेली वापस जाने के लिए पुलिस की वैन पर सवार हुआ, वह मुकर गया।

विज्ञापन
Ashraf's refusal became the reason for Asad's death
Prayagraj News : माफिया अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के साथ आरोपी उसका भाई अशरफ अपने बुने जाल में ही फंस गया। उसने पुलिस अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि वह तीन शूटरों को उनके हवाले कर देगा। ये वादा उसने उमेश पाल अपहरण केस में सजा सुनाए जाने के लिए बरेली जेल से प्रयागराज की अदालत में आने के दौरान किया था।

विज्ञापन


हालांकि जैसे ही वह बरेली वापस जाने के लिए पुलिस की वैन पर सवार हुआ, वह मुकर गया। वह रास्ते भर वैन में सवार पुलिसकर्मियों को धमकाता रहा। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह किसी भी हाल में शूटरों को पुलिस को नहीं सौंपेगा।
विज्ञापन


अशरफ की इस हरकत के बारे में जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला, उनको आभास हो गया कि अशरफ उनको झांसा देकर असद और शूटरों के बचते रहने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद असद और बाकी शूटरों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी गयी। असद और गुलाम का पीछा कर रही एसटीएफ की टीम को दोनों के झांसी में सतीश पांडेय के घर पर छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद उनको घेर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्राें की मानें तो अतीक और अशरफ ने ही दोनों को झांसी जाने को बोला था। उनका मकसद अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज ला रहे पुलिस काफिले पर हमला करके दहशत कायम करना था। दरअसल, इसकी पूरी योजना भी अशरफ ने ही बनाई थी। उसे यकीन था कि काफिले पर हमला करने से पुलिस का मनोबल टूटेगा।


लखनऊ के बिल्डर ने भेजे थे 80 लाख रुपये
जांच में ये भी पता चला है कि उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने के दौरान अतीक ने लखनऊ के अपने परिचित बिल्डर मुस्लिम खान को फोन करके अपनी पत्नी शाइस्ता को 80 लाख रुपये भेजने को कहा था। बिल्डर ने अतीक की बताई जगह पर ये रकम भेज दी थी। इस रकम का कुछ हिस्सा उमेश पाल की हत्या से पहले शूटरों को दिया गया ताकि उनको फरार रहने में आसानी हो। अब पुलिस इस बिल्डर पर अपना शिकंजा कसने के लिए पुख्ता सुबूत जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed