फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ashok gehlot should resign after party and sons defeat says dinesh sharma

पार्टी व बेटे की हार के बाद अशोक गहलोत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए : डॉ दिनेश शर्मा

Thu, 30 May 2019 12:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 30 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ashok gehlot should resign after party and sons defeat says dinesh sharma
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के सुपर पावर बनने का भरोसा जताया है। साथ ही राहुल गांधी के राजनीति निर्णय पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को पार्टी व बेटे की हार के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


पिंक सिटी जयपुर में बुधवार को उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुपर पावर बनेगा। उन्होंने अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे को कांग्रेस का आन्तरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा दल बदल से सरकार बनाने में यकीन नहीं करती पर अगर लोगों का कांग्रेस में दिल बदल जाए तो भाजपा इसे कैसे रोक सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को सभी 25 सीट पर विजयी बनाया है। यह कांग्रेस सरकार में लोगों के अविश्वास का प्रतीक है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी अपने बेटे को टिकट दिलाकर परिवारवाद की बेल को पानी लगाने की कांग्रेसी परम्परा को आगे बढाने का प्रयास किया। पर न्यू इंडिया के लोगों को यह रास नहीं आया और उनके बेटे को हार का स्वाद चखना पडा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने पुत्र को नहीं जिता सके। राजस्थान में भाजपा ने 17 सीटें 3 लाख से अधिक के अन्तर से जीती हैं, एक लाख से कम केवल दो सीट, 25 सीटो में है। उन्होंने कहा कि उप्र में मोदी -योगी की डबल इंजन सरकार के समन्वित काम करने से प्राप्त सफलता पूरे देश में एक उदाहरण बना है। 

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार नकारात्क सोंच की सरकार है। वह आने वाले समय में केन्द्र सरकार की जनकल्याण की योजनाओं मे अडंगेबाजी करेगी जिसका नुकसान राजस्थान की जनता को होगा। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा पर उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र मुद्दा मोदी हटाओं था जबकि भाजपा के मुद्दे विकास लाओ, महंगाई हटाओ व भ्रष्टाचार मिटाओ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed