फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ashi enters final 4 with upset win over Neeti

Lucknow News: नीति पर उलटफेर भरी जीत के साथ आशी अंतिम 4 में

Thu, 28 May 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ashi enters final 4 with upset win over Neeti
ला-माटीर्नियर टेनिस फैसिलिटी में नीति के ​खिलाफ मैच के दाैरान एक्शन में आशी शमशेरी।

विज्ञापन
लखनऊ। सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल में शीर्ष वरीय नीति संतोष दुबे के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान कई रोमांचक नतीजे देखने को मिले। इसमें बालक एकल में फैज किदवई, मेहर सिंह खोसला, वंशराज जलोटा व अनुरुद्ध कुमार ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने शीर्ष वरीय यूपी की नीति संतोष दुबे को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराया। मैच के दाैरान आशी ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक जमाए, जिसका नीति के पास कोेई जवाब नहीं था। एक अन्य मुकाबले में चौथी वरीय यूपी की ताशी किरण ने यूपी की आद्या भटनागर के खिलाफ 6-2, 6-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरी वरीय यूपी की आइरा ने पांचवीं वरीय यूपी की ही श्रीप्रिया सिंघल को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। वहीं दूसरी वरीय मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह ने छठीं वरीय यूपी की वनीशा जादौन को 6-0, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। प्रतियोगिता के बालक एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई ने पांचवीं वरीय तेलंगाना के अंकित को 6-1, 6-1 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी वरीय यूपी के मेहर सिंह खोसला ने कड़े मुकाबले में यूपी के रोहिन राज के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में चौथी वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने आठवीं वरीय महाराष्ट्र के निपुन चौहान को 6-4, 6-1 से और दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने सातवीं वरीय यूपी के विराट सिंह को 6-3, 6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

प्रतियोगिता के बालक युगल क्वार्टर फाइनल में यूपी के देवांश विज व उत्तराखंड के अश्विन चौहान की जोड़ी ने चौथी वरीय छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल व महाराष्ट्र के निपुन चौहान को 6-1, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। तीसरी वरीय यूपी के अर्जुन शर्मा व रोहिन राज ने समर्थ भटनागर व अमृत्य चौधरी को रोमांचक मुकाबले में सुपर टाईब्रेक तक खिंचे तीसरे सेट में 3-6, 6-2, 10-3 से हराया।

वहीं शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई व मेहर सिंह खोसला ने मोहम्मद आरिज व अनय श्रीवास्तव को 6-2, 6-3 से पराजित किया। दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार व वंशराज जलोटा ने यूपी के रिशांत जायसवाल व आदित्य वैभव को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ला-माटीर्नियर टेनिस फैसिलिटी में नीति के खिलाफ मैच के दाैरान एक्शन में आशी शमशेरी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed