{"_id":"62812acfe1c3f42b0766d17c","slug":"asha-workesr-will-protest-for-their-problems-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने लगाया आरोप: भुगतान के नाम पर 20 से 30 फीसदी तक होती है वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने लगाया आरोप: भुगतान के नाम पर 20 से 30 फीसदी तक होती है वसूली
Mon, 16 May 2022 12:02 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 12:02 AM IST
सार
आशा वर्करों ने मानदेय भुगतान के लिए बाउचर प्रणाली की जगह सीधा तरीका निकालने, न्यूनतम वेतन व राज्य स्वास्थ्य कर्मी के रूप में शासन की स्वीकृति देने की मांग उठाई है। विधानसभा घेराव करने का एलान किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आशा वर्कर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हर केंद्र पर भुगतान के नाम पर 20 से 30 फीसदी तक उगाही की जा रही है। सरकार के पास आशा वर्करों के काम की योजना तो है, लेकिन उनके बेहतर जीवन की नहीं। ये समस्याएं रविवार को ऐक्टू से संबद्ध उप्र. आशा वर्कर्स यूनियन के राज्य स्तरीय कन्वेंशन में आशा वर्करों ने गिनाईं।
विज्ञापन
मौके पर आशा वर्कर्स ने मानदेय भुगतान के लिए बाउचर प्रणाली की जगह सीधा तरीका निकालने, न्यूनतम वेतन व राज्य स्वास्थ्य कर्मी के रूप में शासन की स्वीकृति देने की मांग उठाई। कन्वेंशन में मांगों को लेकर चार जून को प्रदर्शन और 12 सितंबर को विधानभवन घेराव का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
यहां दारुलशफा में आयोजित कन्वेंशन में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई केंद्र नहीं है जहां पर भुगतान के नाम पर उगाही न की जाती हो।
विज्ञापन
एक आकलन के मुताबिक प्रति वर्ष आशा वर्करों को मिलने वाले मानदेय राशि से करीब 200 करोड़ रुपये आशाओं से घूस के रूप से ले ली जाती है। यूनियंस की राज्य सचिव साधना पांडेय ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में असंभव कार्यों को संभव बना रही आशा कर्मियों की बात कोई सुनने वाला नहीं है।