Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As the portal opened, a crowd of students flocked to Lucknow University.

Lucknow News: पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Sat, 21 Nov 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
As the portal opened, a crowd of students flocked to Lucknow University.
पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
लखनऊ। छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन न करा पाने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को शुक्रवार को आखिरकार राहत मिल गई। तीन दिन के लिए समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल खोल दिया। विवि से जैसे ही यह सूचना छात्र-छात्राओं तक पहुंची तो मैत्री भवन में सैकड़ों विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। शुक्रवार को 750 और विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक कराई गई जबकि आवेदन करने वाले 400 छात्रों के प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) भी जमा कराई गईं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि तीन दिन का समय मिला है लेकिन इतने कम समय में आवेदन के प्रिंटआउट जमा करने वाले छात्रों के अलावा उन छात्रों की भी बायोमीट्रिक करानी है जिन्होंने प्रिंटआउट नहीं जमा किया था। अब तक 9460 छात्रों के आवेदन के प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) जमा कराए जा चुके हैं। अगले दो दिन में भी कोशिश रहेगी कि ऐसे सभी छात्रों की बायोमीट्रिक करा ली जाए जिन्होंने आवेदन की हार्डकॉपी जमा कर दी है। शुक्रवार को न्यू कैंपस के छात्रों को वरीयता दी गई और उनकी बायोमीट्रिक कराई गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुल 13070 छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था जिसमें से 10843 ने ही आवेदन का प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) विवि को उपलब्ध कराया था। शुक्रवार को 400 छात्रों के आवेदन की हार्डकॉपी जमा होने के बाद यह संख्या अब यह संख्या 11243 हो गई है। शुक्रवार से पहले तक 8710 छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया था और शुक्रवार को 750 अन्य छात्रों की बायोमीट्रिक होने के बाद यह संख्या अब 9460 पहुंच गई है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि प्रयास है कि सभी छात्रों की बायोमीट्रिक तय समय पर करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने बायोमीट्रिक के लिए जारी किया शेड्यूल

लविवि प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 नवंबर को सामान्य वर्ग के रजिस्ट्रेशन नंबर 1551 से 2100 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। अल्पसंख्यक वर्ग के 451 से 653 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन दोपहर 1:30 से तीन बजे तक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 1051 से 1360 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1751 से 2000 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन शाम 5:30 से सात बजे तक किया जाएगा। वहीं, 22 नवंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग के रजिस्ट्रेशन नंबर 2001 से 2767 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन सुबह 8:30 से दोपहर तीन बजे तक और सामान्य वर्ग के 2101 से 2731 तक के विद्यार्थियों का सत्यापन दोपहर 3:30 से शाम सात बजे तक होगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित नहीं हो सकेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।

पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

पोर्टल खुला तो लविवि में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed