फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

UP: क्या है केजरीवाल की सियासी चाल?

Thu, 20 Mar 2014 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को धूल चटाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) अब यूपी के सहारे लोकसभा चुनाव में सियासत की सीढ़ी चढ़ने जा रही है।

विज्ञापन


‘आप’ भी यह जानती है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है। यही कारण है कि पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता यूपी से ही संसद तक पहुंचने का रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


बड़े नेताओं के यूपी आने से ‘आप’ के भी कार्यकर्ताओं में जोश भी नजर आ रहा है। हालांकि, कुछ समर्थक केजरीवाल के वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़ने के फैसले को राजनीतिक आत्महत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अरविंद केजरीवाल को कितना फायदा होगा या फिर कितना नुकसान, यह तो वक्त ही बताएगा।

सबको पता है यूपी की अहमियत

arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

सभी दल अच्छी तरह जानते हैं कि दिल्ली की कुर्सी फतह करने में यूपी की भूमिका अहम होती है। ‘आप’ ने भी इस मंत्र को समझ लिया है।

यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल अपने तरकश के बड़े तीरों का इस्तेमाल यूपी में ही कर रहे हैं।

अन्ना के आंदोलनों में उनके साथ साये की तरह रहने वाले कवि से नेता बने कुमार विश्वास को सबसे पहले उन्होंने अमेठी से चुनाव मैदान में उतारा।

‘कोई दिवाना कहता है कोई पागल समझता है...’ कविता के जरिये युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाने वाले विश्वास अमेठी में कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे भिड़ेंगे।

शीला को हरा चुके हैं केजरीवाल

arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़कर उन्हें हराया था। इस बार उनकी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने की तैयारी है।

अरविंद के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। वाराणसी के जरिये पूरे पूर्वांचल में ‘आप’ अपना माहौल बनाने की कोशिश में है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य शाजिया इल्मी गाजियाबाद से चुनाव मैदान में हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को सीधी टक्कर देंगी।

टीवी पत्रकार से राजनीति में आई शाजिया ने अन्ना के जन लोकपाल आंदोलन के समय प्रवक्ता की भूमिका निभाई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरकेपुरम सीट से लड़ने वाली शाजिया स्टिंग ऑपरेशन में भी फंसी थीं। वह 326 वोटों से हार गई थीं।

यूपी से ही लड़ रहे 'आप' के 'उस्ताद'

arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

‘आप’ ने राजनीति में सबसे अधिक अनुभव रखने वाले अपने नेता इलियास आजमी को भी लखीमपुर खीरी से मैदान में उतारा है।

‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यसमिति व पीएसी के मेंबर इलियास इससे पहले शाहाबाद व हरदोई से दो बार सांसद रह चुके हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री भी राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं। आईटी सेक्टर से राजनीति में आए आदर्श युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

उनके लखनऊ से चुनाव लड़ने से यहां का मुकाबला भी दिलचस्प हो जाएगा क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय क्षेत्र लखनऊ से खुद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं।

कल्बे जव्वाद के नाम पर भी विचार

arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी लखनऊ सीट से आदर्श शास्त्री के साथ ही शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नाम पर भी विचार कर रही है।

पार्टी इस गुणा-भाग में लगी है कि उसके लिए कौन सा प्रत्याशी ज्यादा फायदेमंद होगा।

यही कारण है कि लखनऊ से आदर्श शास्त्री का नाम तय होने के बावजूद पार्टी ने अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है।

लखनऊ में शिया समुदाय के वोटरों को देखते हुए पार्टी मौलाना कल्बे जव्वाद को लड़ाने पर भी पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। जल्दी ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।

अब 25 को होगी वाराणसी में रैली

arvind kejriwal and his candidates in uttar pradesh

‘आप’ की वाराणसी रैली अब 25 मार्च को होगी। पहले यह रैली 23 मार्च को होनी थी लेकिन इसी दिन विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक सीट के चुनाव होने हैं।

इस कारण रैली के लिए इजाजत नहीं मिली। इसी रैली में अरविंद केजरीवाल वाराणसी से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

इससे पहले वह यहां की जनता से चुनाव लड़ने के संबंध में रायशुमारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed