फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artists received the UPAA Award

Lucknow News: कलासेवियों को मिला यूपीएए अवाॅर्ड

Fri, 19 Dec 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Artists received the UPAA Award
उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर की विशिष्ट हस्तियों को अवाॅ
लखनऊ। वृंदावन सि्थत सेक्टर-6 में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को 32वां यूपीएए अवार्ड्स-2025 कार्यक्रम हुआ। फिल्म नीति, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर की विशिष्ट हस्तियों को अवाॅर्ड दिया। इसमें थिएटर कलाकार शैज खान, फिल्म अभिनेत्री रोली सिंह, लेखिका श्रंखला वर्मा आदि लोगों को सम्मान मिला। फिल्म बिहू अटैक के कलाकार देव मेनारिया और डेजी शाह की मौजूदगी में सॉन्ग इश्क सूफियाना रिलीज किया गया। फिल्म बंधु के पूर्व उप निदेशक दिनेश सहगल, ओटीटी के सह संस्थापक हरीश मोहन त्रिपाठी और धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित किया। यूपीएए के संरक्षक फिल्म निर्माता नितिन मिश्रा, संस्थापक वामिक खान, फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे, फिल्म निर्माता एवं अभिनेता विनोद बच्चन, वरिष्ठ अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार सुरेंद्र पाल, अभिषेक कपूर, ऐश्वर्या राज भुकानी, रूपाली शर्मा एवं उर्वशी सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed