फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested for molesting woman

नोएडा में कॉन्सर्ट कर रहे छेड़छाड़ के आरोपी को साइबर सेल ने दबोचा

Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Arrested for molesting woman
नोएडा में कॉन्सर्ट कर रहे छेड़छाड़ के आरोपी को साइबर सेल ने दबोचा
विज्ञापन

कैसरबाग निवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी विनोद कुमार मिश्रा उर्फ आर्यन मिश्रा को साइबर सेल की टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। वह नोएडा में कॉन्सर्ट करने की तैयारी कर रहा था।
उसने फेसबुक पर कॉन्सर्ट से संबंधित पोस्ट डाली जिसे देखकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। सीओ हजरतगंज व साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता से आरोपी का सुराग मिलने के बाद साइबर सेल की टीम नोएडा भेजी गई, जहां से उसे पकड़कर लखनऊ ले आया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार मिश्रा उर्फ आर्यन मिश्रा हुसैनगंज में केकेसी नाले के पास स्थित संजोगनगर का रहने वाला है। वह डांस इंस्टीट्यूट चलाता है। बीते वर्ष वह कैसरबाग के मॉडल हाउस स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में डांस क्लासेज चलाता था। पीड़िता वहीं पढ़ाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल विनोद अवस्थी के इशारे पर विनोद कुमार मिश्रा उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजने लगा। प्रिंसिपल व डांस क्लासेज संचालक ने उससे छेड़छाड़ व अभद्रता की।
पीड़िता ने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और 11 अक्तूबर 2018 को प्रिंसिपल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने विधानसभा भवन के सामने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की थी।
पीड़िता का कहना था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए उसे धमका रहे हैं। इस बीच विनोद कुमार मिश्रा उर्फ आर्यन मिश्रा की फेसबुक प्रोफाइल के जरिए पीड़िता को नोएडा में कॉन्सर्ट के बारे में पता चला।
उसने तत्काल पुलिस से संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैसरबाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सीओ का कहना है कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिल्मों में काम दिलाने का देता था झांसा
सीओ ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार मिश्रा फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देता था। पीड़िता को भी उसने फिल्मों में काम का ख्वाब दिखाया था। पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया तो वह शहर छोड़कर भाग गया। वह नोएडा पहुंचा और इवेंट का काम शुरू कर दिया। शातिर विनोद कुमार मिश्रा खुद को परिचय आर्यन के रूप में देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed