फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrest warrant issued against Mukhtar Ansari's son Umar.

UP News: फर्जी रजिस्ट्री मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट, एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट का फैसला

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ  जालसाजी से शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर अवैध निर्माण के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Arrest warrant issued against Mukhtar Ansari's son Umar.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जियामऊ इलाके में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करके धोखाधड़ी से उसकी फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी के खिलाफ विशेष कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एमपीएमएलए के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी , अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्तार को पुलिस कोर्ट में हाजिर करती रही। पुत्र उमर और अब्बास के फरार होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। इस पर कोर्ट ने मुख्तार की फाइल को अब्बास और उमर से अलग करते हुए इन दोनों मामलो की अलग सुनवाई का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


इससे पूर्व मामले की सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरोपी और विधायक अब्बास अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन दूसरा आरोपी उमर अंसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसपर कोर्ट ने उमर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था, लेकिन पुलिस इसका तामीला नहीं करा पाई। इस मामले की रिपोर्ट लेखपाल सुरजन लाल ने 27 अगस्त 2020 को थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास और उमर अंसारी ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करके सरकारी निष्क्रांत भूमि पर अपराधिक साजिश कर अनुचित तरह से एलडीए से नक्शा पास कराकर अवैध निर्माण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed