{"_id":"69bb14789c4a5691270b468f","slug":"arrest-warrant-issued-against-fraud-accused-sanjay-sherpuria-lucknow-news-c-13-lko1096-1651242-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धोखाधड़ी के आरोपी संजय शेरपुरिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धोखाधड़ी के आरोपी संजय शेरपुरिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Thu, 19 Mar 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
संजय शेरपुरिया।
लखनऊ। विशिष्ट लोगों से संपर्क का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। स्पेशल सीजेएम अमित कुमार यादव ने उसे 30 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिए। कोर्ट ने उसकी हाजिरी माफी की अर्जी खारिज करते हुए मुकदमे को विलंबित करने की बात कही।
इसके पहले संजय शेरपुरिया की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी देकर बताया गया की आरोपी दिल्ली में रहता है और बीमार है। लिहाजा, यात्रा करके लखनऊ कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकता। अर्जी को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं। पत्रावली 2023 से लंबित है। साथ ही उसकी डिस्चार्ज अर्जी भी खारिज की जा चुकी है। कोर्ट ने कहा कि जानबूझकर आरोप तय नहीं कराए जा रहे हैं। आरोपी ने हाजिरी माफी की अर्जी के साथ मेडिकल की छायाप्रति लगाई है, जो की अपठनीय है। जानबूझकर मुकदमे को विलंबित किया जा रहा है।
एसटीएफ इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने 25 अप्रैल 2023 को विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अभिसूचना विभाग ने संजय राय की धोखाधड़ी की जानकारी एसटीएफ को दी। जांच में पचा चला कि आरोपी कांडला एनर्जी एंड केमिकल समेत कई कंपनियों का निदेशक रहा और बैंक डिफाॅल्टर होने के बाद उसने नई कंपनियां बनाईं। उसका मुख्य कार्य अधिकारियों तक पहुंच दिखाकर लोगों को झांसे में लेना और धन उगाही करना था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और कर चोरी का भी आरोप है।
विज्ञापन
बड़े नेताओं के साथ मिली थीं आरोपी की तस्वीरें
बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया फेसबुक और एक्स पर भारत के प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ अपनी फोटो को बिना अनुमति के पोस्ट करके लोगों को भ्रमित करता है और लोगों को ठगता है। इससे प्रधानमंत्री समेत अन्य मंत्रियों की ख्याति को नुकसान होता है। उसने यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन नामक कंपनी बनाई, जिससे खुद को कर्ताधर्ता बताकर धन उगाही की। उसके कंपनी खाते में 21 व 23 जनवरी को छह करोड़ रुपये भी आए थे। एसटीएफ ने विवेचना के बाद संजय शेरपुरिया के खिलाफ चार्जशीट दायर की, साथियों की जांच जारी है।
दिल्ली से गाजीपुर जाते समय कानपुर रेलवे स्टेशन से किया गया था गिरफ्तार
एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को दिल्ली से गाजीपुर जाते समय कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो आईफोन, एक सैमसंग मोबाइल, एक कैरी बैग, वाइन केस और ब्रीफकेस बरामद हुआ। कैरी बैग से दो आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मेंबरशिप कार्ड और 50 हजार 980 रुपये मिले। फोन में गाजीपुर के आफाक को माइनिंग ठेका मिलने और ढाई करोड़ रुपये निवेश का चैट भी मिला। उसने बताया कि खाते में आए छह करोड़ रुपये गौरव डालमिया ने वित्तीय अनियमितता का केस खत्म कराने को दिए।
गौरव के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां वित्तीय अनियमितता की जांच कर रही हैं। एसटीएफ ने मामले की विवेचना के बाद आरोपी संजय शेरपुरिया के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर की थी। वहीं, उसके साथियों के खिलाफ विवेचना जारी है।