{"_id":"601c56f58ebc3e4b667c06eb","slug":"armyman-beaten-by-people-lko-city-news-lko563229972","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस के कार्यक्रम में अज्ञात लोगों ने फौजी व उसके परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस के कार्यक्रम में अज्ञात लोगों ने फौजी व उसके परिवार को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के रंजीत नगर में गेस्ट हाउस के मालिक व उसके गुर्गों ने एक फौजी प्रताप सिंह बिष्ट और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। फौजी के घर के सामने रोजाना गेस्ट हाउस में चल रहे कार्यक्रम के दौरान शराब की बोतलें व कूड़ा फेंका जाता था जिसका फौजी कई बार विरोध कर चुका था। बृहस्पतिवार को समारोह के दौरान कुछ अराजकतत्व फौजी के घर के सामने घूमते नजर आए तो फौजी ने उन्हें टोका। इस दौरान दो दर्जन से अधिक दबंगों ने फौजी व उसके परिवार पर हमला कर दिया और उन्हें जमकर पीटा। फौजी को गंभीर हालत में कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
फौजी वर्तमान में लेह में हवलदार के पद पर तैनात हैं और छुट्टियों पर घर आए हुए थे। उनकी पत्नी व बच्चे पीजीआई थाना क्षेत्र के रंजीत नगर में रहते हैं। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके घर के सामने ही रंजीत और मनसा गेस्ट हाउस हैं। रंजीत गेस्ट हाउस में समारोह चल रहा था, तभी शराब के नशे में धुत कुछ युवक उनके घर के सामने गाली गलौज करते नजर आए।
विरोध पर युवक गाली गलौज करने लगे। इतने में ही वहां पर 24-25 दबंग इकट्ठा हो गए और बिना कोई बात सुने प्रताप सिंह बिष्ट व उनके परिवार को बेरहमी से पीटने लगे। दबंगों के पास असलहे भी थे। जब पति बेहोश होकर गिर गए तो दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित फौजी को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश जारी है।