{"_id":"687ccd8c328b8ba6850d5ce8","slug":"army-men-met-kargil-hero-father-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1300721-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन
कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन
Link Copied
लखनऊ। कारगिल में अपने अदम्य शौर्य एवं साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के परिजनों से रविवार को सैन्य अफसर मिले। अफसरों ने पिता गोपीचंद पांडे को नमन किया तथा बलिदानी को याद किया।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है। इसमें वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर में एक संपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सेना के प्रतिनिधि कारगिल के वीरों के गृहनगरों का दौरा कर उनके परिजनों से मिल रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में सैन्य प्रतिनिधियों ने रविवार को सेना के प्रतिनिधियों ने परमवीरचक्र(मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय के गोमतीनगर स्थित परिजनों से मुलाकात की। जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि कैप्टन मनोज कुमार पांडेय एक 24 वर्षीय युवा सेना अधिकारी थे, जिनका शौर्य व बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खालूबार टॉप को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से छुड़ाने के दौरान वीरगति प्राप्त की थी। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने उस क्षेत्र में हमारी विजय का मार्ग प्रशस्त किया। मुलाकात के दौरान उनके परिजनों ने सैन्य अफसरों से गर्व और भावुकता से कहा कि उनकी यादें हमारे साथ हर दिन रहती हैं। लेकिन सेना की यह मुलाकात हमें यह महसूस कराती है कि देश आज भी हमारे साथ खड़ा है और उनके बलिदान को नहीं भूला है।
कारगिल हीरो कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडे से मिले सैन्य अफसर, बलिदानी को किया नमन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।